
Cricket In Olympics: जब ओलंपिक में खेला गया क्रिकेट मैच... इस टीम ने जीता था गोल्ड मेडल
AajTak
क्रिकेट को 128 साल बाद फिर से ओलंपिक खेलों में जगह मिल सकती है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आगामी सत्र दौरान क्रिकेट को लांस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल किए जाने पर फैसला हो सकता है. क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था.
दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. 128 साल बाद क्रिकेट को फिर से ओलंपिक में जगह मिलने की संभावना दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का 140वां सत्र 15-17 अक्टूबर तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित होना है. इस दौरान क्रिकेट को 1928 के लांस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल किए जाने को लेकर फैसला हो सकता है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुषों और महिलाओं दोनों इवेंट्स में छह-छह टीमों को शामिल करने का सुझाव दिया है क्योंकि आईओसी भाग लेने वाले एथलीटों की संख्या 10,500 तक सीमित करना चाहता है. यदि क्रिकेट को 1928 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जगह मिलती है तो इसके टी20 फॉर्मेट में ही खेले जाने की पूरी संभावना रहेगी.
आपको बता दें कि क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था. ग्रेट ब्रिटेन गोल्ड और फ्रांस सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा थी. चौंकाने वाली बात यह थी कि ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच उस ओलंपिक में क्रिकेट का सिर्फ एक मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था.
ऐसा रहा था फाइनल मुकाबला
टेस्ट मैच यूं तो पांच दिनों तक चलते थे, लेकिन पेरिस ओलंपिक सिर्फ दो दिनों में ये मैच खत्म हो गया था. इसके अलावा दोनों टीमों में 11 नहीं बल्कि 12 खिलाड़ी खेल रहे थे. ये मुकाबला 19 और 20 अगस्त, 1900 को खेला गया था. मैच की बात करें तो ग्रेट ब्रिटेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए. फ्रेडरिक कमिंग ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. फ्रांस की ओर से विलियम एंडरसन ने चार विकेट लिए. जबकि अन्य तीन गेंदबाजों एट्रिल, आर्थर मैकएवॉय और डगलस रॉबिन्सन के खाते में दो-दो विकेट आए थे.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











