
CP Plus का पावरफुल डैशकैम CP F83C Review: ADAS से है लैस, पुरानी कार भी बन जाएगी हाईटेक
AajTak
CP F83C Review: कार में डैशकैम होना इन दिनों जरूरत हो चुका है. मार्केट में कई तरह के डैशकैम एवेलेबल हैं, लेकिन थ्री चैनल डैशकैम अभी भी लग्जरी की तरह है. सिंगल और डुअल चैनल डैशकैम से बेटर थ्री चैनल डैशकैम होता है. इस रिव्यू में जानते हैं CP Plus का ये डैशकैम कैसा परफॉर्म कर रहा है.
पिछले कुछ हफ्तों से CP PLUS का CP-F83C अपने कार में चला रहा हूँ. यह तीन कैमरों वाला डैशकैम है, फ्रंट, रियर और कैबिन, यानी गाड़ी के आगे, पीछे और अंदर की रिकॉर्डिंग साथ-साथ होती है. अगर आप व्लॉगिंग का शॉक रखते हैं और लॉन्ग ट्रिप पर जा रहे हैं तो ये आपके लिए और भी बेहतर हो सकता है. आइए जानते हैं रिव्यू में.
ऑफ़िशियल स्पेक्स के हिसाब से फ्रंट कैमरा 8MP तक रिकॉर्ड करता है और रियर/कैबिन 2MP पर चलते हैं. ADAS ऑन करने पर फ्रंट 2K/4MP मोड में शिफ्ट हो जाता है, यह बात ध्यान रखने लायक है.
इस डैशकैम को CarKam ऐप के जरिए एंड्रॉयड या iOS में आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. दिलचस्प ये है कि मोबाइल में आप थ्री चैनल कार डैश कैम वीडियो को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं. इससे फूटेज मोबाइल में सेव होंगे और कैम के स्टोरेज में भी कोई असर नहीं पडे़ेगा.
कंपनी के ये हाई एंड कार डैशकैम CarKam सेग्मेंट में आता है, जबकि ये कंपनी अपने दूसरे स्मार्ट होम वाईफाई कैमरे को ezyKam+ सेगमेंट के तहत बेचती है.
CP-F83C: डिज़ाइन और स्क्रीन/UI
यूनिट में टच IPS स्क्रीन मिलती है, जिससे सेटिंग्स बदलना, क्लिप प्ले करना और कैमरा व्यू स्विच करना आसान हो जाता है. रोज़मर्रा में सबसे ज़्यादा काम की चीज़ यही निकली. ये आपकी कार को हाईटेक बनाता है. डिस्प्ले को ऑलवेज ऑन भी रख सकते हैं या चाहें तो ऑफ भी रख सकते हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








