
CoWIN वेबसाइट पर आया नया फीचर, अब अपने आसपास वैक्सीनेशन सेंटर ढूंढना हुआ आसान
AajTak
इस नए फीचर के बाद अब अपने आसपास के वैक्सीन सेंटर को जानने के लिए आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. यानी आप बिना वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड किए ही ये जान सकेंगे कि आपके आसपास किस जगह पर कोरोना वैक्सीन सेंटर है.
देश में एक मई से कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है. इस चरण में 18-44 आयुवर्ग के लोग भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे. इस आयुवर्ग के लोगों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके लिए वे आरोग्य सेतु एप या कोविन (COWIN) पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं. कोविन को लेकर शुरू में कई दिक्कतें देखने को मिलीं. 28 अप्रैल से इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. पिछले दो दिन में ही इस आयुवर्ग के करीब 2.45 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. अब इस वेबसाइट पर एक नया फीचर जोड़ दिया गया है. इस नए फीचर के बाद अब अपने आसपास के वैक्सीन सेंटर को जानने के लिए आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है यानी आप बिना वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड किए ही ये जान सकेंगे कि आपके आसपास किस जगह पर कोरोना वैक्सीन सेंटर है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










