
Covishield की दोनों डोज लगवाने पर भी नहीं बनी एंटीबॉडी, पूनावाला पर दर्ज केस में अब 15 अप्रैल को सुनवाई
AajTak
Covishield की दोनों डोज लगवाने के बावजूद एंटीबॉडी नहीं बनने के मामले में सीरम कंपनी के मालिक अदार पूनावाला पर दर्ज केस की अगली सुनवाई लखनऊ की अदालत में 15 अप्रैल को होगी.
कोविशील्ड वैक्सीन (covishield vaccine) से एंटीबॉडी नहीं बनने के मामले में सीरम कंपनी के मालिक अदार पूनावाला पर केस की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ की अदालत में चल रहे इस मामले में अदार पूनावाला की तरफ से उनके वकील ने पेश होकर बहस के लिए वक्त मांगा है.
दरअसल, 12 जून 2021 को लखनऊ के रहने वाले प्रताप चंद्र ने लखनऊ की जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी. फरियादी के मुताबिक, कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद उसके शरीर में एंटीबॉडी नहीं बनीं. इस मामले में सुनवाई करते हुए जिला जज ने बीते 4 मार्च को अदार पूनावाला, ड्रग कंट्रोल डायरेक्टर, स्वास्थ सचिव, ICMR और WHO के अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. जिस पर लखनऊ के सेशन कोर्ट में पूनावाला की तरफ से कृष्णा यादव ने वकालतनामा लगाया और कोर्ट से बहस करने के लिए वक्त मांगा. कोर्ट ने 2 हफ्ते का वक्त देते हुए 15 अप्रैल को इस केस में अगली तारीख तय कर दी है.
दायर मुकदमे में लिखा गया कि सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया की बनाई गई और सरकारी संस्थान आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन की तरफ से मान्यता प्राप्त कोविशील्ड वैक्सीन का 8 अप्रैल 2021 को फरियादी ने पहला डोज लगवाया था. दूसरे डोज की तय तारीख 28 दिन बाद की दी गई थी. लेकिन 28 दिन बाद जाने पर बताया गया कि अब दूसरी डोज 6 हफ्ते में लगेगी. फिर सरकार ने ऐलान किया कि अब 6 नहीं, बल्कि 12 हफ्ते बाद दूसरी डोज लगेगी.
ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय ने 21 मई 2021 को कहा, ''कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक के बाद शरीर में एंटीबॉडी के "अच्छे स्तर" का उत्पादन होता है, लेकिन कोवैक्सिन की दूसरी खुराक के बाद ही पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है.'' 'यानी कोविशील्ड वैक्सीन के पहले डोज के बाद अच्छे लेवल का एंटीबॉडी बनता है.
लिहाजा, 25 मई 2021 को वैक्सीन लगवाने वाले प्रताप चंद्र ने थायरोकेयर से अपना COVID ANTIBODY GT टेस्ट कराया, जिससे मालूम हो सके कि एंटीबॉडी बनाने के लिए लगवाई गई कोविशील्ड वैक्सीन से एंटीबॉडी बनी या नहीं? लेकिन 27 मई 2021 को रिपोर्ट निगेटिव आई, यानी जिस एंटीबॉडी के लिए वैक्सीन लगवाई गई थी, वो तो नहीं बनी, बल्कि शख्स की प्लेटलेट्स भी 3 लाख से घटकर 1.5 लाख हो गईं, जो न सिर्फ धोखा हुआ बल्कि जान के लिए भी बड़ा जोखिम साबित हुई. फिलहाल, इस मामले में लखनऊ जिला अदालत ने सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला समेत सभी 7 आरोपियों पर दर्ज केस में अब 15 अप्रैल को कोर्ट में अगली तारीख दी है, जिस पर अदार पूनावाला की तरफ से उनके वकील अपना पक्ष रखेंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







