
Covid Vaccine Google Doodle: देश में शुरू हो रहा तीसरे फेज़ का वैक्सिनेशन, गूगल दे रहा ये खास संदेश
AajTak
Covid Vaccine Google Doodle: गूगल ने आज अपने डूडल के माध्यम से सभी को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया है. डूडल में गूगल के सभी लेटर वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करते दिख रहे हैं. इसके साथ ही गूगल का संदेश है 'Get Vaccinated. Wear a Mark. Save Lives'. इसका अर्थ है वैक्सीन लें, मास्क पहनें और जानें बचाएं.
Covid Vaccine Google Doodle: कोरोना महामारी से लड़ाई में अब वैक्सिनेशन ही उपाय नज़र आ रहा है. देश में तीसरे फेज़ का वैक्सिनेशन आज से शुरू हो रहा है जिसमें कई राज्यों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को टीका लगाया जाएगा. इससे पहले 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण जारी था. महामारी को अपने पीक पर पहुंचता देख वैक्सिनेशन के तीसरे फेज़ को जल्द शुरू किया गया है. गूगल ने आज अपने डूडल के माध्यम से सभी को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया है. डूडल में गूगल के सभी लेटर वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करते दिख रहे हैं. इसके साथ ही गूगल का संदेश है 'Get Vaccinated. Wear a Mark. Save Lives'. इसका अर्थ है वैक्सीन लें, मास्क पहनें और जानें बचाएं. भारत में अभी सिर्फ 6 राज्यों में तीसरे फेज का टीकाकरण शुरू हुआ है. वैक्सिनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है ताकि वैक्सिनेशन सेंटर पर भीड़ लगने से रोका जा सके. रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है और अब तक लगभग 2.5 करोड़ लोग टीके के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










