
Covid Vaccination में यूपी का कीर्तिमान, तय समय से पहले 10 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा, देश में अव्वल
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों को तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया था. इसके लिए उन्होंने कहा था कि जुलाई से हर दिन 10 लाख टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करें.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर सफलता पूर्वक काबू पाने के बाद अब वैक्सीनेशन में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. यूपी 10 करोड़ लोगों को कोरोना के टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. अब तक 8 करोड़ 14 लाख लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है. इसी प्रकार 1 करोड़ 82 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी के मार्गदर्शन व के अथक प्रयासों का सुफल है कि प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।
यूपी ने 90 की जगह 85 दिन में हासिल किया निर्धारित लक्ष्य आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों को तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया था. इसके लिए उन्होंने कहा था कि जुलाई से हर दिन 10 लाख टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करें. उत्तर प्रदेश ने तीन महीने में 5 दिन कम रहते ही यह मत्वकांक्षी लक्ष्य हासिल कर लिया है. इस तरह राज्य की आधी आबादी को कोरोना सुरक्षा कवच की कम से कम एक डोज लग गई है. यह उपलब्धि प्रतिबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों व अनुशासित नागरिकों को समर्पित है।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








