
Covid Cases in India: फिर बढ़ता जा रहा खौफ, Corona के आज करीब ढाई हजार नए केस
AajTak
देश में कोरोना का ग्राफ थोड़ा और चढ़ गया है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,451 नए मामले सामने आए हैं. यह नंबर गुरुवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.
Covid Cases in India: देश में कोरोना का ग्राफ थोड़ा और चढ़ गया है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,451 नए मामले सामने आए हैं. यह नंबर गुरुवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है. लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2,380 केस सामने आए थे. देश में फिलहाल कोरोना के 14,241 एक्टिव केस बचे हैं.
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार रात को कोरोना के 965 मामले सामने आए थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











