
Covid Cases: दुनियाभर में 43 फीसदी तक बढ़ गईं कोविड से मौतें लेकिन केस घट रहे
AajTak
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट जारी कर कहा कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र, जहां दिसंबर अंत से मामलों में वृद्धि देखी जा रही थी, समेत हर जगह पर संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है.
डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि लगातार दो हफ्ते तक कोरोना के बढ़ते केसों के बीच जनवरी के अंत से मार्च की शुरुआत में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद 21 से 27 मार्च तक नए मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं इसी अवधि के दौरान मौतों की संख्या में 43 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है.
डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में केस व मौतें घटीं
डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में 1 करोड़ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 45,000 से अधिक नई मौतें हुईं. वहीं इन सभी क्षेत्रों ने नए साप्ताहिक मामलों में कमी देखने को मिली है. इसके अलावा चार क्षेत्रों में नई साप्ताहिक मौतों के कमी दर्ज की गई है. डब्ल्यूएचओ ने देशों को व्यापक स्तर पर जांच करने और अन्य निगरानी उपायों प्रभावी तरीके से लागू करने की अपील कर रहा है ताकि वायरस के प्रसार को ट्रेस कर उसे खत्म किया जा सके.
'सही तरीके से नहीं जुटाए जा रहे आंकड़े'
डब्ल्यूएचओ ने चिंता जताते हुए कहा कि डेटा सही तरीके से नहीं जुटाए जा रहे हैं, समय पर सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं, जिसस हम यह नहीं पता लगा पा रहे हैं कि असल में वायरस कहां है, यह कैसे फैल रहा है और यह कैसे विकसित हो रहा है. सटीक सूचना और विश्लेषण ही महामारी को प्रभावी ढंग से खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण है.
'कोविड प्रोटोकॉल को हटाना ठीक नहीं'

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







