
Covid 4th Wave India: कोरोना की फिर बढ़ी रफ्तार... क्या जून में चौथी लहर करेगी प्रहार?
AajTak
जब जब ऐसा लगने लगता है कि सब ठीक हो गया तब-तब कोरोना दस्तक देकर बता देता है की खतरा अभी टला है पर खत्म नहीं हुआ. पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में बढ़त दर्ज की गयी है. दिल्ली में मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है और पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. माना जा रहा है कि कोरोना के ज़्यादातर मामले XE वैरिएंट के हैं. WHO के मुताबिक XE वैरिएंट कोरोना के सब वैरिएंट्स से ज़्यादा संक्रमक है. स्कूलों में भी कोरोना प्रोटोकॉल्स एक बार फिर सख्त कर दिए गए हैं. चौथी लहर आने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











