
COVID-19 Vaccine: भारत में फिर एक करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन डोज, 11 दिन में तीसरी बार हासिल किया कीर्तिमान
ABP News
Covid19 Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने आज 1 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी है. यह उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीन बार हासिल की गई है.
Covid19 Vaccination: देश में कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है. हर रोज हजारों की संख्या में लगातार कोविड केस सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन को सबसे बड़े हथियार के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच भारत ने एक बार फिर वैक्सीनेशन अभियान में कीर्तिमान स्थापित किया है. भारत में एक बार फिर से एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने आज 1 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी है. यह उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीन बार हासिल की गई है. इसके साथ ही भारत में अब तक COVID-19 टीकाकरण के तहत 69.68 करोड़ (69, 68,96,328) टीके की डोज दी है. इससे पहले भी भारत में दो बार 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज एक दिन में दी जा चुकी है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












