
Covid 19: मेड इन चाइना Corona Vaccine लगवाने पर ही मिलेगा भारतीयों को चीन का वीजा, चीनी दूतावास का फरमान
Zee News
गौरतलब है कि पाकिस्तान, ब्राजील, तुर्की, चिली, साउथ एशिया और अरब जगत के कुछ देशों ने चीन की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी है. इन देशों में तेजी से लोगों को मेड इन चाइना कोरोना टीका लग रहा है. लेकिन भारत में मेड इन चाइना वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति से लेकर दुनिया भर में फैले कोरोना संक्रमण को लेकर चीन (China) की भूमिका अभी तक संदिग्ध रही है. वुहान एनिमल मार्केट से लेकर वुहान लैब तक कई सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है. इसी दौरान अमेरिका (US) और WHO को कई बार आंखे दिखा चुका चीन एक बार फिर सीनाजोरी कर रहा है. अपने ताजा तुगलकी फरमान में शी जिनपिंग प्रशासन ने कहा है कि उनका देश सिर्फ उन्हीं भारतीय नागरिकों को वीजा देगा जिन्होंने मेड इन चाइना कोरोना वैक्सीन (Made In China Corona Vaccine) लगवाई होगी. गौरतलब है कि भारत स्थित चीनी दूतावास की वेबसाइट पर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन प्रकाशित हुआ है. बीजिंग के इस फैसले के मुताबिक चीन के वीजा के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी सबमिट करना होगा. चूंकि भारत में अभी तक किसी भी चाइनीज वैक्सीन (Chinese Vaccine) को मंजूरी नहीं मिली है और इसकी वजह से कई लोगों ने चीनी दूतावास के फैसले पर नाराजगी जताई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








