
Covid-19: कोरोना से रिकवर होते ही तुरंत बदल डालें ये एक चीज, वरना दोबारा हो सकते हैं संक्रमित
AajTak
अंजना सत्यजीत कहती हैं, हर तीन महीने में अपना टूथब्रश बदलना एक अच्छी आदत है. लेकिन कोविड के बाद, इसमें बिल्कुल भी देरी न करें और इसे तुरंत बदल दें. वह आगे कहती हैं कि वायरस प्लास्टिक की सतहों पर लंबे समय तक जीवित रह सकता है, इसलिए सुरक्षित रहने के लिए आपको टूथब्रश को बदल देना चाहिए.
दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन ने कोहराम मचा रखा है. तीसरी लहर जानलेवा तो साबित नहीं हो रही लेकिन यह काफी संक्रामक है. ऐसे में जरूरी है कि लापरवाही ना बरती जाए. तीसरी लहर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है. कोरोना संक्रमण में ओरल हेल्थ का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं या इससे रिकवर हो रहे हैं तो अपना टूथब्रश जरूर बदलें. क्या आप जानते है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद अगर आप अपना टूथब्रश नहीं बदलते हैं तो यह काफी हानिकारक साबित हो सकता है? यह उन लोगों को भी जोखिम में डाल सकता है जो आपके साथ एक ही बाथरूम शेयर करते हैं. आइए जानते हैं क्या कहना है आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम की डेंटिस्ट डॉ. अंजना सत्यजीत का.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










