
Covaxin को WHO की मंजूरी का दूसरा पड़ाव हुआ पार, जुलाई में होगा आखिरी फैसला
Zee News
कोवैक्सीन को भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मिलकर बनाया है. भारत में कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड और स्पूतनिक वी वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जा रही है.
नई दिल्ली: भारत बायोटेक की Covaxin को विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) की मंजूरी दिलवाने के लिए विश्व स्वास्थ संगठन के साथ 23 जून को हुई प्री सबमिशन मीटिंग सफल रही है. इसके लिए कोवैक्सीन (Covaxin) को विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) की मान्यता दिलवाने के क्रम में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने 19 अप्रैल को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) डब्ल्यूएचओ के सामने सबमिट किया था, उसे इस वैश्विक संगठन ने स्वीकार कर लिया था और इसे लेकर 23 जून को प्री सबमिशन मीटिंग हुई थी, जो पूरी तरह से सफल रही. अब जुलाई में भारत बायोटेक के डेटा डोजियर का रीव्यू किया जाएगा, उसके बाद कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ का मंजूरी मिल सकती है. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कोवैक्सीन (Covaxin) भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन है. कोवैक्सीन को भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मिलकर बनाया है. भारत में कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड और स्पूतनिक वी वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जा रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










