
Coronavirus Vaccination: अब यूपी के नौजवानों की बारी, इन सात शहरों में 1 मई से होगा वैक्सीनेशन
Zee News
Coronavirus Vaccination in UP: वाज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ की कियादत में तय वक़्त के मुताबिक, यूपी मुल्क में 18 से 44 साल के नौजवानों का टीकाकरण करने वाला पहला सूबा बना है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कल से 18 से 44 साल तक के नौजवानों का टीकाकरण शुरू होगा. इसके लिए सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज़ वाले सात जिलों लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में टीकाकरण की शुरूआत होगी. टीकाकरण को लेकर सीएम योगी ने किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के हुक्म दिए हैं, जिसके बाद डिपार्टमें ने टीके के लिए ग्लोबल टेंडर की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. वाज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ की कियादत में तय वक़्त के मुताबिक, यूपी मुल्क में 18 से 44 साल के नौजवानों का टीकाकरण करने वाला पहला सूबा बना है. वज़ीर आज़म नरेंद्र मोदी ने जिस दिन एक मई से टीकाकरण का एलान किया था, उसी दिन वज़ीर आला योगी की कैबिनेट ने एक मई से सूबे में टीकाकरण और मुल्क में सबसे पहले रियासत में नौजवानों को मुफ्त में टीका लगाने का एलान किया था. इसके बाद दूसरे सूबों में योगी की तर्ज पर मुफ्त में टीकाकरण का एलान किया गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








