
Coronavirus symptoms: डायबिटीज है तो कोरोना के इन 5 लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
AajTak
पहले किसी बीमारी से परेशान लोगों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है. डायबिटीज भी इन्हीं बीमारियों में से एक है जो कोरोना के मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है. वैसे तो कोरोना की दूसरी लहर सेहतमंद लोगों को भी अपने चपेट में ले रही है लेकिन फिर भी डायबिटीज के मरीजों मे इसकी गंभीरता थोड़ी ज्यादा है.
पहले किसी बीमारी से परेशान लोगों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है. डायबिटीज भी इन्हीं बीमारियों में से एक है जो कोरोना के मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है. वैसे तो कोरोना की दूसरी लहर सेहतमंद लोगों को भी अपने चपेट में ले रही है लेकिन फिर भी डायबिटीज के मरीजों मे इसकी गंभीरता थोड़ी ज्यादा है. ब्लड ग्लूकोज का खराब स्तर इंसुलिन के उत्पादन पर असर डालता है और इसकी वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों का ब्लड फ्लो भी बहुत अच्छा नहीं होता है और इन्हें रिकवरी में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है. डायबिटीज के मरीज को अगर कोरोना हो जाए उसके लिए वायरल लोड से लड़ना और मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं उनमें और दूसरी कई बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है. कोरोना होने के बाद डायबिटीज के मरीजों में दिल, सांस से जुड़ी दिक्कत और फेफड़े की बीमारी होने की भी संभावना बढ़ जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












