
Coronavirus: होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र की मौत, शवों के साथ रहने को मजबूर थी महिला
Zee News
लखनऊ में रोज 5 हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता रहा है. वहीं घर में मौजूद दिव्यांग महिला चलने फिरने में असमर्थ होने की वजह से दरवाजे तक जाकर किसी से मदद नहीं मांग सकीं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. सूबे में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर लखनऊ है. जहां से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एलडीए कालोनी में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित पिता-पुत्र के शव मिले हैं. साठ साल के बुजुर्ग अरविंद गोयल और उनके 25 साल के बेटे आशीष गोयल की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी. इस मामले में एक अफसोसजनक बात ये भी रही कि पड़ोसियों को ये पता करने में चार दिन लग गए कि पड़ोस में दो लोगों की मौत हो गई है. जब शव सड़ने लगे तो उसकी बदबू से उन्हें जानकारी मिली. मृतक अरविंद की दिव्यांग पत्नी रंजना भी गंभीर हालत में पुलिस को मिलीं जो चार दिनों से पति और बेटे के शव के साथ ही रह रहीं थीं. हालांकि मदद के लिए उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन उनकी आवाज शायद घर के बाहर तक नहीं पहुंची.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








