
Coronavirus संक्रमण का शिकार हुए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम Sukhbir Singh Badal, समर्थकों से की ये अपील
Zee News
पंजाब में हाल के कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है. पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) के महामारी की चपेट में आने से पहले सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet Singh Badal) आए थे. वो भी आइसोलेशन में हैं.
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने मंगलवार को कहा कि वह कोराना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने तरन तारन (Tarn Taran) में एक रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद खुद के कोरोना महामारी से पीड़ित होने का ऐलान किया. राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि वो फिलहाल एकदम ठीक हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बादल ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं हर किसी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरा स्वास्थ्य ठीक है और कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक मैंने खुद को पृथक यानी आइसोलेट कर लिया है. मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अब मैं खुद को आइसोलेट होने और कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध करता हूं.’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








