
Coronavirus: फ्री ऑक्सीजन सप्लाई के लिए साथ आई 19 कंपनियां, फीनिक्स ग्रुप बनाकर पहुंचा रहे सिलेंडर
Zee News
देश में कोरोना ने सबकी परेशानी बढ़ा दी है. कोरोना के इस मुश्किल समय में जब अपनो को बचाने के लिए जूझ रहे है उसी बीच कई लोग मदद के लिए भी सामने आ रहे है.
हरीश झा, नई दिल्ली: देश में कोरोना ने सबकी परेशानी बढ़ा दी है. कोरोना के इस मुश्किल समय में जब अपनो को बचाने के लिए जूझ रहे है उसी बीच कई लोग मदद के लिए भी सामने आ रहे है. हर दिन दिल्ली एनसीआर में अस्पतालों की तरफ से SOS जारी किया जाता है और ये बताया जाता है कि ऑक्सीजन सप्लाई अगले कुछ घंटो तक के लिए ही बची है. इसी खबर को सुनकर दिल्ली एनसीआर के 19 अलग अलग उद्योग जगत के लोगों ने मिलकर एक समूह बनाया, जिसका नाम है 'फीनिक्स' ग्रुप. फीनिक्स ग्रुप दिल्ली एनसीआर के अस्पतालो में भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करवा रहा है. फीनिक्स ग्रुप से जुड़े शम्मी अग्रवाल का कहना है कि फीनिक्स ग्रुप दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में रोजाना 400 ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करवा रहा है. लेकिन बढ़ती डिमांड को देखते हुए फीनिक्स ग्रुप को रोजाना 800 ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करना पड़ सकता है जिसके लिए तैयारियां चल रही है. अभी ऑक्सीजन सप्लाई केवल अस्पतालों के लिए है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










