
Coronavirus: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दावा- सरकार ने छुपाए कोरोना से संबंधित असल आकड़े
ABP News
पोस्ट में प्रियंका ने पूछा है की क्या इनके नेताओं की छवि, लाखों देशवासियों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है? सही आंकड़ें अधिकतम भारतीयों को इस वायरस के प्रभाव से बचा सकते हैं.प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में ये भी पूछा है कि आखिर क्यों वैज्ञानिकों द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद कोरोना वायरस के बर्ताव और बारीक अध्ययन से जुड़े आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया गया?
Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए “जिम्मेदार कौन” अभियान में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से सम्बंधित आंकड़ें छिपाने और आकंड़ों की बाजीगरी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंकड़ों को अपनी छवि बचाने के माध्यम की तरह क्यों प्रस्तुत करती है? क्यों सरकार ने आंकड़ों को प्रोपेगंडा का माध्यम बनाया?- प्रियंकाMore Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












