
Corona : XE वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, मुंबई में मिला दूसरा केस
AajTak
मुंबई में फिर से XE वैरिएंट से संक्रमित शख्म मिलने का दावा किया जा रहा है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी मुंबई में एक विदेश महिला के XE से संक्रमित होने की बीएमसी ने पुष्टि की थी लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने XE का केस मानने से इनकार कर दिया था.
अब मुंबई के सांताक्रूज में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE संक्रमित एक शख्स के मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह 11 मार्च को काम के सिलसिले में वडोदरा गया था, जहां होटल में मीटिंग में शामिल होने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. जब उसका कोविड टेस्ट किया गया तो उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी मुंबई में एक विदेशी महिला के XE से संक्रमित होने की बीएमसी ने पुष्टि की थी लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने XE का केस मानने से इनकार कर दिया था.
विदेश महिला लगवा चुकी थी दोनों डोज
मुंबई में जिस 50 वर्षीय विदेशी महिला के XE वैरिएंट के चपेट में आने की बात सामने आई थी, वह कोरोना के दोनों टीके लगा चुकी थी. महिला एसिमटोमैटिक थी. उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. वह 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आई थी. इससे पहले उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी.
गुजरात में भी मिला है XE का एक केस
कोरोना का नया वैरिएंट XE गुजरात में दस्तक दे चुका है. 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था, लेकिन एक हफ्ते बाद उसकी स्थिति ठीक थी. जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला.
बीए.2 स्ट्रेन से 10% ज्यादा घातक

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







