
Corona Vaccine को लेकर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात; एमपी समेत इन राज्यों के विभिन्न शहरों में लगा कर्फ्यू
Zee News
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के अधिकतर देशों को कोरोना की कई लहरों का सामना करना पड़ रहा है. हमारे देश में भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
नई दिल्लीः कोरोना महामारी का डर फिर से हमारे सामने आकर खड़ा हो गया है. दरअसल कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है. वहीं बढ़ते मामलों के देखते हुए देश के चार राज्यों के कई शहरों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिन राज्यों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं. राज्यों के सीएम के साथ चर्चा में पीएम मोदी ने वैक्सीन की बर्बादी पर भी चिंता जाहिर की है. पीएम मोदी ने वैक्सीन की बर्बादी पर जताई चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के हालत पर चर्चा के लिए देश के सभी सीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग की. इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के अधिकतर देशों को कोरोना की कई लहरों का सामना करना पड़ रहा है. हमारे देश में भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं. हमें तुरंत कोरोना की इस दूसरी लहर को रोकना होगा. हमें जल्द और निर्णायक फैसले लेने होंगे. पीएम ने चेताते हुए कहा कि हमें अपने विश्वास को अतिआत्मविश्वास में नहीं बदलने देना है. हमारी सफलता हमारी लापरवाही में नहीं बदलनी चाहिए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








