
Corona Vaccination India: देश में 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका, युवाओं में भी भारी उत्साह
Zee News
भारत में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination Drive India) की शुरुआत से लेकर अब तक देश में टीके की 17 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination Drive India) की शुरुआत से लेकर अब तक देश में टीके की 17 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के साथ बड़े पैमाने पर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच करीब लाखों युवा अपनी वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं. मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 17,01,53,432 डोज दी जा चुकी हैं. इनमें 95,46,871 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,71,090 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं. वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,39,71,341 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं, जबकि 77,54,283 कर्मचारियों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं. 18 से 44 साल की डिटेल बात करें तो इस आयु वर्ग के 20,29,395 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








