
Corona Vaccination की अच्छी रफ्तार के बाद भी UK में तीसरी लहर का खतरा, क्या भारत के लिए खतरे का संकेत
Zee News
स्कॉटलैंड के एनएचएस अस्पताल के डॉक्टर अविरल वत्स का कहना है कि लॉकडाउन खुलने की वजह से केस बढ़ने की आशंका पहले से ही थी. यूके में जून में आखिरी फेज का अनलॉक होना बाकी है.ये चिंताजनक है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave India) का प्रकोप थमा है. कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मरीजों (New Coronavirus Cases) की संख्या में कमी आ रही है. दूसरी लहर के कोहराम के बीच जब देश में चार लाख कोरोना केस मिल रहे थे वहीं कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत का मीटर फुल स्पीड में भाग रहा था तब कोरोना की तीसरी लहर का नाम सुनते ही लोगों के मन में दहशत बैठ जाती थी. इसकी एक वजह ये भी थी कि तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरा बताया गया था. UK में इंडियन वैरिएंट के चलते केसेस तो बढ़ रहे हैं , ३०००+ /२४ घंटे में। हांलाकि इस बीच डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के हवाले से कुछ अच्छी और पॉजिटिव न्यूज़ भी सामने आ रही हैं जो लोगों का तनाव दूर करने में मददगार साबित हो रही हैं. वहीं कुछ खबरों के हवाले यानी बाकी दुनिया में सामने आ चुके घटनाक्रमों से सीख लेते हुए भारत में तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave India) के प्रकोप को कम जरूर किया जा सकता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










