
Corona Updates: देश में 81 दिन बाद सबसे कम केस, मौत का आंकड़ा भी 63 दिन में सबसे नीचे
Zee News
देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 27,66,93,572 खुराक लगायी जा चुकी हैं.
नई दिल्लीः देश में 81 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 60,000 से कम दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गई है. इसके साथ ही अब एक्टिव केस की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं. इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,86,713 हो गई है. मौत के नए मामले 63 दिन में सबसे कम हैं. एक्टिव केस भी घटे रविवार सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.44 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं. देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी. इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










