
Corona Update: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस आए, 24 घंटे में 2219 कोरोना संक्रमितों की मौत
ABP News
Coronavirus Cases in India Today 9 June: अभी भी दुनिया में कोरोना से हर चौथी मौत भारत में हो रही है. एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर ही है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं.
नई दिल्ली: देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 92 हजार 596 नए कोरोना केस आए और 2219 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं एक लाख 62 हजार 664 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 72,287 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 86,498 केस दर्ज किए गए थे. आज देश में लगातार 27वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 8 जून तक देशभर में 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 76 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












