
Corona Update: कोरोना से 24 घंटे में 3.26 लाख लोग हुए संक्रमित, 3890 की मौत
ABP News
Coronavirus Cases in India Today 14 May: दुनिया के करीब 50 फीसदी केस हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत ही है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण से हालात अभी भी भयावह बने हुए हैं. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार संक्रमितों की जान जा रही है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए केस से ज्यादा रिकवरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 326,098 नए कोरोना केस आए और 3890 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,53,299 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 31,091 एक्टिव केस कम हुए हैं. 14 मई तक देशभर में 18 करोड़ 4 लाख 57 हजार 579 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख 3 हजार 625 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












