
Corona in monsoon: बरसात में घातक बीमारियों से बचाएंगे ये 5 काढ़े, डेंगू-मलेरिया से भी बचाव
AajTak
Immunity Booster Kadhas: देश में कोरोना से जंग अभी भी जारी है. ऐसे में मॉनसून का दस्तक देना अपने साथ कई समस्याओं को लेकर आता है. मौसम में बदलाव होने के कारण कई सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है. मौसम में बदलाव होने की वजह से कई संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में काढ़े का सेवन इन रोगों से बचाव करने के लिए रामबाण माना जा सकता है.
देश में कोरोना से जंग अभी भी जारी है. इस बीच, देश के कई हिस्सों में मॉनसून का दस्तक देना अपने साथ कई समस्याओं को लेकर आया है. मौसम में बदलाव होने के कारण कई सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मौसम में बदलाव होने की वजह से कई संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है. इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है. ऐसे में काढ़े का सेवन इन रोगों से बचाव करने के लिए रामबाण माना जा सकता है. काढ़े को हमेशा से ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए कारगर माना गया है, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान इसे काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. असल में, काढ़ा रोग प्रतिरोध क्षमता दुरुस्त करने में मददगार होते हैं जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. काढ़ा डेंगू-मलेरिया से भी बचाव में कारगर साबित होते हैं. कोरोना महामारी के इस दौर में खुद को कई अन्य संक्रामक रोगों से बचाने के लिए और अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए काढ़ा से बेहतर और क्या हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, काढ़ा सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रामक रोगों के लिए आयुर्वेदिक उपचार है जो व्यक्ति को मॉनसून में होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं. इसके साथ ही ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं. इन्हें घर में उपलब्ध रसोई सामग्री जैसे इलायची, काली मिर्च, लौंग, शहद आदि से आसानी से बनाया जा सकता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












