
Corona: योगी सरकार का दावा- दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश में तीन दिन का शीतकालीन सत्र चल रहा है. यह उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का आखिरी सत्र बताया जा रहा है. कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने विधान परिषद में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मौत के बारे में जानकारी मांगी थी. इसके लिखित जवाब में राज्य स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी लहर में यूपी में ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई.
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई. यह दावा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी द्वारा सरकार से पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











