
Corona: मास्क पर जुर्माना हटा, लेकिन खतरा नहीं टला...हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी ये चेतावनी
AajTak
देश में कोरोना वायरस के केसों में काफी कमी आई है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1335 केस सामने आए हैं. देश में भी भी 14307 एक्टिव केस हैं. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.20% है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 52 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 5,21,181 लोगों की जान जा चुकी है.
दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी मास्क न लगाने पर जुर्माना नहीं लगेगा. इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 2 अप्रैल से सभी कोरोना प्रतिबंधों को भी हटाने का फैसल किया है. इसमें मास्क की अनिवार्यता भी शामिल था. एक्सपर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है. हालांकि, एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि वृद्ध और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ऐलान किया कि सरकार ने सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है. इनमें मास्क की अनिवार्यता भी शामिल हैं. मास्क की अनिवार्यता खत्म करने पर क्या बोले एक्सपर्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी, दिल्ली के डायरेक्टर डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा, जब संक्रमण की दर कम है, तो ऐसे में मास्क पहनने का कोई मतलब नहीं बनता. मास्क से दूर होने का यह सही समय है. हालांकि, उन्होंने कहा, बंद जगहों पर मास्क पहनना चाहिए, खासकर वृद्ध और बीमार लोगों को, जिन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है.
उधर, DDMA ने भी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना न वसूलने का फैसला किया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेडकर ने कहा, मैं ये नहीं कहूंगा कि मास्क की अनिवार्यता को खत्म करना अनुचित फैसला है. डॉ रमन गंगाखेडकर ने कहा, भारत में अब संक्रमण दर काफी कम है, ऐसे में अभी की स्थिति को देखकर ये फैसला लिया गया है. हालांकि, उन्होंने कहा, अभी भी कम इम्युनिटी वाले लोगों के लिए मास्क जरूरी है. उन्होंने कहा, कम इम्युनिटी वालों से मतलब सीनियर सिटीजन, अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोग या ऐसे लोग जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं.
अहमदाबाद स्थित पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ दिलीप मावलंकर ने कहा, कोरोना संक्रमण कम हुआ है. ऐसे में मास्क की अनिवार्यता खत्म करने का यह ठीक समय है. लोगों में संक्रमण और वैक्सीनेशन के चलते इम्युनिटी बढ़ चुकी है. लेकिन जिन लोगों में लक्षण हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए. इंफेक्शियस डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ तिरुपति गलिडा ने कहा कि महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन की दर काफी अधिक है. यहां 90% से ज्यादा आबादी को एंटीबॉडी बन गई है, ये संक्रमण और वैक्सीनेशन से हुआ है. इतना ही नहीं, त्योहारों, शादियों और चुनाव के बाद भी कोरोना के केसों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा, कुछ केस जरूर आ रहे हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर हल्के हैं. उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी अन्य बीमारियों की तरह एक बीमारी के स्थानिक होने का ठीक यही मतलब है. उन्होंने कहा, यह मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर सामान्यता की ओर जाने का समय है.
एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
वहीं, पल्मोनोलॉजी और क्रिटिकल केयर परेल, मुंबई हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ हरीश चाफले की राय इस बारे में अलग है. उन्होंने कहा, मुंबई COVID-19 का हॉटस्पॉट रहा है. क्योंकि यहां अन्य शहरों और कई देशों से ज्यादा लोग रहते हैं. उन्होंने कहा, जब मास्क पहनना अनिवार्य था, तब सख्ती के बावजूद कई लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया. ऐसा तब हुआ, जब मास्क पहनना अनिवार्य था. मुंबई में बीएमसी ने 30 मार्च तक मास्क न पहनने पर 91.9 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







