
COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्श समिट (COP28) में शामिल होने के लिए दुबई पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले कहा था कि जब भी क्लाइमेट की बात आती है, तो भारत ने जो कहा है, वह करके दिखाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (COP28) में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात दुबई पहुंच गए. उनके दुबई पहुंचने पर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह नजर आया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे सुनाई दिए.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि COP28 समिट में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंच गया हूं. एक बेहतर ग्रह (पृथ्वी) बनाने के लिए इस समिट में भाग लेने को लेकर आशान्वित हूं.
उन्होंने कहा कि दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से भरे स्वागत से भावुक हूं. उनका सहयोग और उत्साह हमारे वाइब्रेंट कल्चर और मजबूत संबंधों का गवाह है.
पीएम मोदी ने दुबई के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि जब भी क्लाइमेट की बात आती है, तो भारत ने जो कहा है, वह हमेशा करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि G-20 की मेजबानी के दौरान जलवायु का मुद्दा हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर था. नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा में जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर कई ठोस कदम शामिल हैं. मैं COP28 द्वारा इन मुद्दों पर आम सहमति को आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पीएम मोदी सीओपी28 समिट के लिए यूएई पहुंच गए हैं. यूएई के डिप्टी पीएम और गृहमंत्री एचएच शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
दुबई में पीएम मोदी के होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों की भीड़ जमा है. ये लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद हैं. भारतीय मूल के लोगों में पीएम मोदी के दुबई दौरे को लेकर खासा उत्साह है. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे सुनाई दिए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









