
Congress ने इस बड़े चेहरे पर लगाया दांव, यूपी विधान सभा चुनाव में दी नेतृत्व की जिम्मेदारी
Zee News
UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई होगी. बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी इस रेस में काफी पीछे हैं.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल 2022 में विधान सभा (Assembly Elections) चुनाव होंगे. सभी पार्टियों ने जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया. जहां एक ओर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विजय रथ यात्रा लेकर यूपी में हर जिले में जाने के लिए निकल चुके हैं तो वहीं बीजेपी (BJP) भी कई अहम कार्यक्रम कर रही है. इस बीच कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सबसे पॉपुलर फेस हैं. यूपी के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर होगी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी इस रेस में बहुत पीछे हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








