
Congress के बाद BJP की भी बड़ी बैठक 19 मई से राजस्थान में, PM Modi लेंगे हिस्सा
AajTak
Congress के चिंतन शिविर के बाद BJP के बड़े नेताओं की राजस्थान में बैठक 19 मई को शुरू होने जा रही है. PM Modi इस बैठक के आखिरी दिन संबोधित करेंगे.
राजस्थान इस समय मई की गर्मी झेल रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि राज्य में सियासी तापमान इससे भी ज्यादा बढ़ने वाला है. कल से उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू होने जा रहा है तो वहीं आज खबर आई है कि बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक भी 19 मई से जयपुर के लीला होटल में शुरू होने जा रही है. बैठक के आखिरी दिन यानी 21 मई को पीएम मोदी पार्टी के नेताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक 19 मई को दोपहर 2 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे और शाम 6 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों को संबोधित करेंगे. 20 मई को जेपी नड्डा राज्य के संगठन मंत्रियों की मीटिंग लेंगे. 21 मई को राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य के संगठन मंत्रियों का एक संयुक्त सत्र होगा जिसको पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे. खास बात ये है कि बैठक के आखिरी दिन बीजेपी के तीनों पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह भी शामिल होंगे.
राजस्थान में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. दोनों पार्टियां इसको देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाला ये इलेक्शन एक तरह से सेमीफाइनल की तरह होगा और इसके नतीजे पूरे देश में संदेश की तरह होंगे.
राजस्थान में दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां आपसी खींचतान को भी झेल रही हैं. कांग्रेस जहां सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खाई को पाटने में लगी है तो बीजेपी भी वसुंधरा राजे और प्रदेश सतीश पुनिया और उनके साथ केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच फंसी हुई है. वसुंधरा की कोशिश है कि हर बार की तरह पार्टी उन्हे ही सीएम पद के लिए चेहरा बनाए.
फिलहाल दोनों पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व के राजस्थान पहुंचने के पीछे मकसद इस आपसी खींचतान को कम करके कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











