
Colleges List: महज 3200 रुपये में पूरे कोर्स की पढ़ाई! ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले कॉलेज
AajTak
Lowest Fees Colleges List: कई माता-पिता ऐसे कॉलेजों को ढूंढते हैं, जहां पर पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करना पड़े, लेकिन फीस अन्य कॉलेजों की तुलना में कम हो. इंडिया टुडे के ताजा अंक में ऐसे ही कॉलेजों के बारे में जानकारी दी गई है, जो सबसे कम फीस वाले हैं.
Lowest Fees Colleges: पिछले दो सालों में कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में कई बदलाव किए हैं. स्कूल-कॉलेजों से लेकर रोजगार तक असर पड़ा है. इस दौरान कई लोगों की नौकरियां गईं तो किसी को फिर से रोजगार मिला लेकिन उसकी सैलरी पहले से कम हो गई. ऐसे में अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में होने वाले खर्च को देखते हुए वे काफी तनाव में आ गए. अब जब बोर्ड रिजल्ट्स के नतीजे आने लगे हैं तो माता-पिता बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न विकल्पों को तलाश रहे हैं.
बोर्ड रिजल्ट में पास होने के बाद अब स्टूडेंट्स कॉलेजों का रुख कर रहे हैं. कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से ऐसे कॉलेजों को ढूंढते हैं, जहां पर पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करना पड़े, लेकिन फीस अन्य कॉलेजों की तुलना में कम हो. इंडिया टुडे मैगजीन द्वारा किए गए एक सर्वे में ऐसे विभिन्न कॉलेजों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनकी फीस भारत में सबसे कम है. साथ ही, ये कॉलेज पढ़ाई के मामले में बेहतरीन हैं. इनमें पढ़कर स्टूडेंट्स अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Best Colleges of India: कक्षा 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं भारत के बेस्ट कॉलेज, देखें लिस्ट
सबसे कम फीस वाले कॉलेज
बता दें कि ये देश के सबसे कम फीस वाले कॉलेजों की लिस्ट इंडिया टुडे मैगजीन में प्रकाशित हुई है. इस लिस्ट को इंडिया टुडे और एमडीआरए के सर्वे के आधार पर तैयार किया गया है. देशभर के संस्थानों को इनटेक क्वालिटी, गवर्नेंस, एकेडमिक और रिसर्च क्वालिटी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट जैसे कई स्टैंडर्ड्स पर परखा गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










