
Coal Scam Case के मुख्य आरोपी Anoop Manjhi पर CBI का शिकंजा, लगातार छठे दिन पूछताछ जारी
Zee News
पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले (Coal Scam Case) में सीबीआई की जांच तेज हो गई है. सीबीआई की कोलकाता टीम पिछले 6 दिनों से घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप मांझी (Anoop Manjhi) से पूछताछ कर रही है.
कोलकाता: कोलकाता (Kolkata) के चर्चित कोयला घोटाले (Coal Scam Case) में CBI की जांच तेज हो गई है. CBI की टीम अपने कोलकाता ऑफिस में आज सुबह से इस घोटाले के आरोपी अनूप मांझी (Anoop Manjhi) से पूछताछ कर रही है. CBI दफ्तर में सुबह 11 बजे शुरु हुई इस पूछताछ में मांझी से इस केस से जुड़े सवाल पूछे जा रहे है. यह लगातार छठा दिन है, जब CBI अनूप मांझी से सवाल-जवाब कर रही है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक अनूप मांझी के पास करीब 264 प्लॉट हैं, जिनके जरिए वह कोयले का स्टॉक कर बाद में उनकी तस्करी किया करता था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









