
CM योगी ने पहली बार AMU का किया दौरा, कोरोना से कई प्रोफेसर्स के मौत के बाद हालात का लिया जायज़ा
Zee News
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) बड़े पैमाने पर कोरोना की ज़द में है. करीब पिछले 22 दिनों में वहां के 17 से 18 प्रोफेसर्स की कोरोना के सबब मौत हो गई. उसके अलावा यहां 25 नॉन-टेक्निकल स्टाफ भी कोरोना से मुत्तासिर हैं.
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पिछले 22 दिनों में 16-17 प्रोफेसर्स की मौत के बाद हुकूमत और इंतज़ामिया के कान खड़े हो गए हैं. प्रशासन ने इस पर काबू पाने के लिए हिकमते अमली बनानी शुरू कर दी है. इसी बीज आज वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने Aligarh Muslim University का पहली बार दौरा करके वहां के हालात का जायज़ा लिया. यहां आज CM योगी ने AMU के वीसी तारिक मंसूर और कई अफसरों के साथ बातचीत करके मरने वाले प्रोफेसर्स के अहले खाना और मुलाज़िमों के बारे में हालात की जानकारी ली. CM योगी ने अफसरों को दिए ये हुक्म वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी दौरा किया है . आज सीएम अलीगढ़, मथुरा और आगरा के दौरे पर हैं. अलीगढ़ में उन्होंने AMU के साथ साथ कोविड कमांड सेंटर का भी दौरा किया. फिर वज़ीरे आला ने मुतअल्लिका अफसरों को कोरोना के मरने वालों के अहले खाना के लिए हर मुमकिन माली मदद के लिए हुक्म जारी किए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









