
CM योगी को Xiaomi इंडिया के प्रमुख ने दी बधाई, यूजर ने कहा- लॉन्च करो शाओमी बुलडोजर प्रो मैक्स
AajTak
Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरी पारी की बधाई दी है. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं. एक यूजर ने तो शाओमी बुलडोजर प्रो मैक्स लॉन्च करने की सलाह तक दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शपथ ली है. बतौर यूपी सीएम यह उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत है. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल रहे. वहीं शाओमी के ग्लोबल वीपी और शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर आदित्यनाथ को उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी है.
मनु कुमार जैन ने लिखा, 'योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई. मैं यूपी में पला-बढ़ा हूं और मेरा परिवार आज भी वहीं रहता है. मैं उनके कार्य करने के तरीके से प्रभावित हूं. वह अपने कठोर और निर्णयक फैसलों के लिए जाने जाते हैं. आपको दूसरी पारी के बधाई.'
शाओमी प्रमुख के इस पोस्ट को एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं कुछ यूजर्स ने मनु कुमार जैन से पूछा कि हमारे फोन में अपडेट कब आएगा. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि हम शाओमी इंडिया की रिक्वेस्ट करते हैं कि एक मॉडल शाओमी बुलडोजर प्रो मैक्स नाम से लॉन्च करें.
शाओमी की बात करें तो कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत में शाओमी, रेडमी और पोको की ब्रांडिंग के साथ आते हैं. हाल में ही रेडमी ने एंट्री लेवल सेगमेंट में Redmi 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. स्मार्टफोन 4GB RAM और 6GB RAM ऑप्शन में आती है. इसमें 128GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. फोन तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है. इस फोन को आप Mi.com और Flipkart से खरीद सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









