
CM योगी का दावा- 80% सीटों पर जीत कर BJP बनाने जा रही है सरकार
AajTak
UP Elections 2022: पूर्वांचल दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर की खजनी और सहजनवां विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित किया.
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब दो चरण और बाकी हैं. पिछले पांच चरणों में अपनी ताकत झोंकने वाले राजनीतिक दल अब चुनाव के आखिरी वक्त में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी सोमवार को सूबे के पूर्वांचल में अपना शक्ति प्रदर्शन करने उतरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां बलिया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. 'आजतक' से बातचीत में सीएम योगी ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन दिख रहा है और 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज कर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









