
CM मान के दौरे के बीच जापान का बड़ा ऐलान, दिग्गज TSF कंपनी पंजाब में निवेश करेगी 400 करोड़ रुपये
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान दौरे के दूसरे दिन पंजाब के लिए अच्छी ख़बर आई है. मुख्यमंत्री की पहल पर अब राज्य में होने जा रहा है 400 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है. निवेश के साथ-साथ युवाओं को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग और नए रोजगार का मौका मिलेगा.
जापान की दिग्गज कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएफ) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में 400 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है. यह निवेश कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य पंजाब में औद्योगिक विकास को नई रफ़्तार देना है. पंजाब सरकार ने कंपनी को हर सम्भव सहयोग देने का भरोसा दिया है
मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो इस वक्त जापान दौरे पर हैं, ने बताया कि टीएसएफ और इन्वेस्ट पंजाब के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत राज्य में एक स्किल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा.
यहां हुनरमंद और अर्ध-हुनरमंद युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप काम कर सकें.
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह समझौता न सिर्फ युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि नए रोजगार अवसर भी पैदा करेगा. यह प्रशिक्षण केंद्र आधुनिक तकनीकी स्किल और वैश्विक मानकों के अनुसार सर्टिफिकेशन पर फोकस करेगा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उद्योगों के साथ जुड़कर अप्रेंटिसशिप और जॉब प्लेसमेंट का भी नया रास्ता खोलेगा. मुख्यमंत्री वित्तीय सहायता, पाठ्यक्रम डिज़ाइन और तकनीकी सहयोग में भी मदद करेगी ताकि प्रशिक्षण पूरी तरह उद्योग आधारित हो.
यह भी पढ़ें: जापान दौरे पर सीएम भगवंत मान... जापानी कंपनियों ने पंजाब में निवेश में दिखाई रुचि

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










