
CM भूपेंद्र पटेल के बेटे को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई किया गया शिफ्ट, हालत स्थिर
AajTak
CM भूपेंद्र पटेल अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण जामनगर में होने वाले गुजरात गौरव दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे. भूपेंद्र पटेल के 37 साल के बेटे अनुज पटेल की अचानक तबियत खराब होने के बाद कल उन्हें अहमदाबाद की केडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. रविवार को तक़रीबन 3 बजे के आसापास अनुज पटेल की तबियत खराब हुई थी.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज बी. पटेल को रविवार को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उन्हें केडी अस्पताल, अहमदाबाद में भर्ती कराया गया था. स्थानीय न्यूरोसर्जनों ने इमरजेंसी में उनका इलाज किया था. अब उन्हें ऑपरेशन प्रक्रिया के लिए एयर एंबुलेंस से पीडी हिंदुजा अस्पताल, मुंबई भेजा गया है. सर्जरी के बाद और ठीक होने तक वह पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में रहेंगे. फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है.
CM भूपेंद्र पटेल अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण जामनगर में होने वाले गुजरात गौरव दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे.
भूपेंद्र पटेल के 37 साल के बेटे अनुज पटेल की अचानक तबियत खराब होने के बाद कल उन्हें अहमदाबाद की केडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. रविवार को तक़रीबन 3 बजे के आसापास अनुज पटेल की तबियत खराब हुई थी. मुख्यमंत्री के इकलौता बेटे अनुज पटेल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. अहमदाबाद के के.डी अस्पताल की और से जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया उसके हिसाब से अनुज की तबियत स्थिर बताई गई थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











