
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
ABP News
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: पुष्पम प्रिया चौधरी ने इसे एक युग का अंत बताया और नीतीश कुमार को एक रोल मॉडल अभिभावक और नेता के रूप में सराहा. उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएंगे. उनके इस निर्णय से बिहार में जेडीयू कार्यकर्ता समेत कई नेताओं में मायूसी है. नेताओं का मानना है कि यह बिहार की सियासत का एक युग खत्म होने जैसा है. इसी क्रम में प्लूरल्स पार्टी की चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी की भी प्रतिक्रिया भी आई है.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर एक्स पर शेयर कर लिखा, "जिस राजनीति को बचपन से मैंने देखा आज उसका अंत हो रहा है. अभिभावक, नेता और सीएम - तीनों रूप में आप रोल मॉडल रहे. आपने सभी भूमिकाओं को जितना बन पड़ा उतना निभाया, पर आपकी निष्ठा में कोई कमी नहीं रही. अलविदा सीएम ‘सुशासन’ बाबू! स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें."
जिस राजनीति को बचपन से मैंने देखा आज उसका अंत हो रहा है। अभिभावक, नेता और सीएम - तीनों रूप में आप रोल मॉडल रहे। आपने सभी भूमिकाओं को जितना बन पड़ा उतना निभाया, पर आपकी निष्ठा में कोई कमी नहीं रही। अलविदा सीएम ‘सुशासन’ बाबू! स्वस्थ रहें, और अपना ध्यान रखें। @NitishKumar pic.twitter.com/wO7rEsowM9













