
CM की पत्नी का भजन दिग्विजय सिंह को लगा 'बहुत अच्छा', लिखा- धन्यवाद अमृता फडणवीस जी; यूट्यूब पर 4.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज
AajTak
Amruta Fadnavis Bhajan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के हाल ही में रिलीज हुए भजन 'कोई बोले राम राम, कोई खुदाए
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं. कांग्रेस नेता ने अमृता फडणवीस के गाए गए गीत 'कोई बोले राम-राम, कोई खुदाए' को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "धन्यवाद Amruta Fadnavis जी आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए 'शबद' सुनें. बहुत अच्छा लगा.''
गुरु नानक जी के शब्दों पर आधारित "कोई बोले राम राम, कोई खुदाए" भजन 24 अक्टूबर को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. रिलीज होने के मात्र पांच दिन में इस भजन को अब तक 48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. देखें Video:-
कौन हैं अमृता फडणवीस? नागपुर के डॉक्टर परिवार में 9 अप्रैल 1979 को जन्मी अमृता फडणवीस पेशे से बैंकर रह चुकी हैं. अमृता एक्सिस बैंक में उपाध्यक्ष (Vice-President) रह चुकी हैं और करीब 17 साल तक बैंक से जुड़ी रहीं. अब वह बतौर सामाजिक कार्यकर्ता और सिंगर के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया है और वह स्टेट लेवल की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं.
बता दें कि दिसंबर 2005 में देवेंद्र फडणवीस से अमृता की शादी हुई थी. दंपती की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है. अमृता के फेसबुक पर 2.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन, X पर 2 लाख 38 हजार और यू-ट्यूब पर करीब 62 हजार फॉलोअर हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







