
CM आवास पर PWD का ताला, आतिशी का सामान बाहर... जिस बंगले को केजरीवाल ने किया था खाली उसपर विवाद की कहानी
AajTak
हाल ही में केजरीवाल द्वारा खाली किए गए बंगले को लेकर घमासान मच गया है. सीएम आतिशी का सामान इस बंगले में पहुंचे के बाद PWD ने उसे सील कर डबल लॉक लगा दिया है. आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने ये बंगला अभी तक नियमों के अनुसार PWD को हैंडओवर नहीं किया है.
दिल्ली मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. जिस बंगले में केजरीवाल रह रहे थे, उस बंगले में दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी का सामान पहुंचे के बाद PWD ने उसे सील कर डबल लॉक लगा दिया है.
आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने ये बंगला अभी तक नियमों के अनुसार PWD को हैंडओवर नहीं किया है और उससे पहले ही मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी का सामान इस बंगले में पहुंच गया है, जबकि इस आवास का मालिक पीडब्ल्यूडी है. किसी भी सरकारी घर के खाली होने पर PWD उसका कब्जा ले लेता है और उसकी Inventory बनाता है, उसके बाद ही घर किसी और को आवंटित किया जाता है.
वहीं, इस सरकार बंगले को खाली के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सुनीता केजरीवाल बंगले की चाबी एक अधिकारी को सौंपती हुई दिख रही हैं.साथ ही वीडियो में दावा किया गया कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है, लेकिन इसके बाद 6 अक्टूबर को PWD के एक अधिकारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्पेशल सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी और कहा कि इस बंगले की चाबी सौंपने के कुछ वक्त बाद ही वापस ले ली गईं थीं. और बंगला पूरी तरह PWD को हैंडओवर नहीं किया गया.
सुनीता केजरीवाल ने PWD अधिकारियों को नहीं सौंपी चाबी!
बताते चलें कि केजरीवाल द्वारा खाली किए गए बंगले की चाबी PWD के अधिकारी को सौंपी जानी थी, लेकिन सुनीता केजरीवाल वीडियो में जिसे चाबी सौंपती हुई दिख रही हैं. वो PWD के अधिकारी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा हैं.
बंगला नहीं है सीएम का सरकारी आवास

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











