
CM अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले की SIT जांच की मांग, दिल्ली HC पहुंची AAP
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर बुधवार को हमला हुआ था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब आम आदमी पार्टी इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की मांग कर रही है. SIT जांच की गुहार लगाते हुए AAP ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. AAP ने कहा कि वह चाहती है कि मामले की स्वतंत्र जांच के लिए SIT गठित हो.
विधायक सौरभ भारद्वाज गए कोर्ट
AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सीएम आवास पर कथित हमले और तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली HC का रुख किया. उन्होंने अपनी याचिका में हमले और इसके अपराधियों के संबंध में एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं व पुलिस पर आरोप
आप विधायक ने अपनी याचिका में आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था. ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











