
Chirag Paswan ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- पशुपति को LJP कोटे से मंत्री बनाया गया तो जाऊंगा कोर्ट
Zee News
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के साथ ही बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि LJP सांसद पशुपति पारस को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है जिसके कारण चिराग पासवान की टेंशन बढ़ गई है.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. मंगलवार को चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पशुपति पारस को LJP कोटे से मंत्री नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह कोर्ट जाएंगे. Making him (Pashupati Paras) a Union Min on LJP quota isn't possible as party's executive board expelled him. I informed PM through letter. If he's appointed min as MP of my party I'll go to court. No problem if he's appointed minister as independent MP or from JDU: Chirag Paswan चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि LJP कोटे से किसी को मंत्री न बनाया जाए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में कहा, 'पशुपति पारस को LJP कोटे से मंत्री न बनाया जाए. अगर उन्हें मंत्री बनाना है तो एक निर्दलीय सांसद के रूप में मंत्री बनाया जाए. अगर LJP कोटे से उन्हें मंत्री बनाया जाता है तो हम कोर्ट जाएंगे.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








