
China Anti-Ballistic Missile Test: चीन ने बनाया ऐसा हथियार जो सुदर्शन चक्र की तरह करता है हमला
AajTak
New Chinese Anti-Missile Test: चीन ने सुदर्शन चक्र की तरह हमला करने वाला हथियार बनाया है. यह दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को घेर के मारता है. इसे बनाने का मकसद है 'Hit to Kill'. पश्चिमी देशों में इस हथियार को लेकर काफी डर का माहौल बना हुआ है. आइए जानते हैं इसके बारे में...
चीन ने हाल ही में एक ऐसे हथियार का सफल परीक्षण किया जिससे पश्चिमी देशों में खौफ पैदा हो गया है. क्योंकि यह हथियार सुदर्शन चक्र की तरह दुश्मन की मिसाइलों पर हमला करता है. इसका वीडियो भी है. जिसमें वह चक्र की तरह घूमते हुए टारगेट की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है. ये वीडियो आपको इस खबर में देखने को मिलेगा. चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हथियार देश की मिलिट्री ताकत को बढ़ाने के लिए है ताकि वह अपनी सुरक्षा को मजबूत कर सकें.
चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह जमीन से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करने के लिए बनाया गया हथियार है. जो परीक्षण किया गया है वो सुरक्षात्मक है. हथियार को किसी देश की तरफ नहीं छोड़ा गया था. परीक्षण चीन की सीमा के अंदर ही किया गया है. आमतौर पर बैलिस्टिक मिसाइल अंतरमहाद्वीपीय यानी ICBM होती हैं, उन्हें रोकने के लिए चीन ने यह इंटरसेप्टर हथियार बनाया है. इस हथियार के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
12 साल में चीन ने किए छह एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट
चीन के हथियार की टेक्नीक और जारी वीडियो से पता लगता है कि यह मिसाइल मध्यम दूरी तक मार कर सकती है. सीएनएन ने चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स के हवाले से लिखा है कि यह चीन का छठा लैंड बेस्ड एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण था. चीन लगातार साल 2010 से इस तरह के परीक्षण कर रहा है. इस टेस्ट से पहले फरवरी 2021 में चीन ने इसी तरह का परीक्षण किया था.
नए हथियार के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की
कार्नेगी एंडाउमेंट ऑफ इंटरनेशनल पीस में न्यूक्लियर पॉलिसी प्रोग्राम के एक्सपर्ट तॉन्ग झाओ ने कहा कि चीन कई लेयर्स का मिसाइल डिफेंस सिस्टम बना रहा है. इसमें कम दूरी, मध्यम दूरी और लंबी दूरी की मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता शामिल है. चीन ने कम दूरी और मध्यम दूरी के लिए दो एंटी-मिसाइल सिस्टम बना रखे हैं. पहला HQ9 और दूसरा HQ19 मिसाइल डिफेंस सिस्टम. लेकिन अभी लंबी दूरी की एंटी-मिसाइल इंटरसेप्टशन सिस्टम के बारे में किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








