
China को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत से फाइटर जेट खरीद सकता है ये देश
AajTak
चीन की चालों से परेशान फिलिपींस इस समय अपने तटों की सुरक्षा के लिए भारत की तरफ देख रहा है. वह दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस के अलावा तेजस फाइटर जेट पर भी इंट्रेस्ट ले रही है. आइए जानते हैं कि फिलिपींस को तेजस और ब्रह्मोस से क्या फायदा होगा?
चीन की हरकतों से परेशान एक छोटे से देश ने उसे जवाब देने के लिए भारत से मदद ली. पहले ब्रह्मोस मिसाइल खरीदी. अब हल्के लड़ाकू विमान तेजस पर उसकी नजर है. यह देश आकार में भारत से 996 फीसदी छोटा है. आबादी सिर्फ 11.46 करोड़ रुपए हैं. यह महाराष्ट्र की आबादी से थोड़ी ही ज्यादा है.
यह देश है फिलिपींस. इस देश की आर्मी यह चाहती है कि उसके तटों पर एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलों को तैनात किया जाए. इसके पहले फिलिपींस की मरीन कॉर्प्स ने एंटी-शिप ब्रह्मोस मिसाइलों की तीन बैटरी खरीदी है. सिर्फ इतना ही नहीं फिलिपींस की वायुसेना अब उसके फाइटर जेट्स के लिए तेजस फाइटर जेट पर विचार कर रही है.
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खतरनाक सेना बनाने के लिए जिनपिंग ने फिर बढ़ाया डिफेंस बजट, जानिए भारत के लिए कितना खतरा?
फिलिपींस को 12 से 16 फाइटर जेट की जरूरत है. इसलिए वह तेजस फाइटर जेट और उससे दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों पर भी विचार कर रही है. अगर फिलिपींस भारत के साथ यह डील करता है, तो चीन के लिए यह बड़ी मुसीबत होगी. क्योंकि तेजस फाइटर जेट और ब्रह्मोस मिसाइल का कॉम्बीनेशन बेहद खतरनाक है.
पिछले साल फिलिपींस कोस्टगार्ड के प्रमुख हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारतीय नौसेना के बेस पर आए थे. उन्होंने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर में उड़ान भी भरी थी. वो इस हेलिकॉप्टर को लेकर भी अपना इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं. अब मुद्दा ये है कि किस तरह से तेजस और ब्रह्मोस फिलिपींस की सुरक्षा कर पाएंगे?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











