
China: कोरोना के तांडव से डरे शी जिनपिंग, पहली बार आए सामने, दिया ये बयान
AajTak
चीन में कोरोना की विस्फोटक स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को पहली बार बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने की दिशा में कदम उठाएं जाएंगे. जिनपिंग ने कहा कि हमें कोरोना से निपटने के लिए एक देशभक्तिपूर्ण हेल्थ कैंपेन शुरू करना चाहिए. कोरोना से बचाव के लिए कम्युनिटी स्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सके.
चीन में कोरोना अब तक की सबसे तेज रफ्तार से फैल रहा है. चीन से जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में चीन में कोरोना से लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद सोमवार को पहली बार बयान दिया.
जिनपिंग ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने की दिशा में कदम उठाएं जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें बेहतर तरीके से कोरोना से निपटने के लिए एक देशभक्तिपूर्ण हेल्थ कैंपेन शुरू करना चाहिए. कोरोना से बचाव और इसके नियंत्रण के लिए कम्युनिटी स्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सके.
चीन सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए बेहद कड़े प्रतिबंध लागू किए थे. लेकिन अब ये पाबंदियां हटने के बाद चीन में सबसे तेज गति से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है. देश की एक बड़ी आबादी दवाइयों की किल्लत का सामना कर रही है. देश में आपात मेडिकल सेवाएं सुस्त पड़ी हैं. देश में बुजुर्गों की बड़ी आबादी को वैक्सीन नहीं लगी है.
जिनपिंग ने कहा कि मौजूदा समय में चीन में कोरोना से बचाव और नियंत्रण से एक नई स्थिति पैदा हो गई है. हमें और अधिक मुस्तैदी से एक हेल्थ कैंपेन शुरू करना चाहिए. महामारी से बचाव के लिए एक ऐसी कम्युनिटी स्ट्रक्चर तैयार करना है, जिससे प्रभावी तरीके से लोगों की जिंदगियां बच सकें.
चीन कोविड डेटा पब्लिश नहीं करेगा
देश में अस्पताल मरीजों से कब्रिस्तान शवों से पटे पड़े हैं. ऐसे में चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने ऐलान किया कि वह कोरोना से देशभर में संक्रमण और मौतों के आंकड़े जारी नहीं करेगा.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







