
Chhattisgarh News: सूजी के पैकेट में कीड़े निकलने पर युवक ने की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
ABP News
सोशल मीडिया पर एक युवक ने सूजी के पैकेट में कीड़े निकलने पर कलेक्टर से शिकायत की. कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. फूड सेफ्टी एवं ड्रग कंट्रोल विभाग को इसकी जांच करने के लिए निर्देश भी दे दिए हैं.
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर कलेक्टर संजीव झा से एक शिकायत की है. युवक ने पोस्ट में शिकायत की है कि उसने जो सामान खरीदा है उसमें कीड़े हैं. वही, युवक की शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है. युवक की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है.
दरअसल, 11 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक शख्स ने मंगल भवानी नाम के ट्विटर एकांउट से एक पोस्ट किया है. जिसमें उसने सरगुजा कलेक्टर संजीव झा को टैग करते हुए अपनी शिकायत लिखी है. ट्वीट में उसने बताया कि एक कंपनी का सूजी का पैकेट खरीदा था जिसमें कीड़े निकले हैं. इतना ही नहीं उसने अपने पोस्ट के माध्यम से सरगुजा कलेक्टर से आग्रह भी किया कि ऐसी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो मनुष्य के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












