
Chhattisgarh Attack: हमास आतंकियों की तरह पहली बार नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में बनाई सुरंग... Video
AajTak
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने हमास आतंकियों की तरह ही जमीन के अंदर सुरंगें बना रखी हैं. इन सुरंगों को देख कर लगता है कि नक्सली इनका इस्तेमाल पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों पर हमला करने के लिए किसी बंकर की तरह करते थे. इन सुरंगों का वीडियो दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी किया है.
आतंक हर देश में एक जैसा ही है. आतंकियों और विद्रोहियों की सोच और हमला करने की तकनीक भी. कई बार हमला करने की तकनीक और तरीकों की नकल भी होती है. छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिला है दंतेवाड़ा. जिले की कुल आबादी 14 हजार से भी कम है. चारों तरफ घने जंगल हैं. जो नक्सलियों को पनाह देते हैं.
इन्हीं जंगलों के बीच से निकल कर नक्सली हमारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों पर हमला करते हैं. अब नक्सलियों ने हमास आतंकियों (Hamas Terrorists) की तरह दंतेवाड़ा में सुरंगें बना ली हैं. ऐसी ही एक सुरंग का खुलासा दंतेवाड़ा की पुलिस ने किया है. उसका Video जारी किया है.
30 जनवरी 2024 को ही सुकमा और बीजापुर जिले की सीमाओं के बीच बनाए गए नए सिक्योरिटी कैंप में नक्सलियों ने हमला करके तीन सीआरपीएफ जवानों को शहीद कर दिया. इनमें दो कोबरा बटालियन से थे. इसके अलावा 14 जवान जख्मी हो गए थे. ऐसे में इन सुरंगों का मिलना एक बेहद गंभीर स्थिति है.
काफी गहरी और ओपनिंग वाली हैं ये सुरंगें
Video में सुरंगों की गहराई काफी ज्यादा दिख रही है. यह काफी लंबी है. बीच-बीच में सुरंगों में ओपनिंग दी गई है, ताकि नक्सली इनमें से बाहर निकल कर सुरक्षबलों पर हमला कर सकें. इन सुरंगों को छिपाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. फिर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी जाती है.
नक्सलियों ने टेकुलागुडेम गांव में सुरक्षाबलों पर हमला बोला. इससे पहले इसी जगह पर 2021 में एनकाउंटर हुआ था. जहां पर 23 जवान मारे गए थे. नए सिक्योरिटी कैंप को बनाने के बाद कोबरा कमांडो, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







