
Chhattisgarh: 'हिन्दू देवताओं में नहीं करो विश्वास', प्रिसिंपल ने बच्चों को शपथ दिलाई, गिरफ्तार
AajTak
बिलासपुर पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि हेड मास्टर ने 22 जनवरी को बच्चों और लोगों एक ग्रुप को हिंदू देवताओं में विश्वास न करने और बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ दिलाई थी.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर के एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि हेड मास्टर ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन लोगों को हिंदू देवताओं में विश्वास न करने और बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ दिलाई थी.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के 60 वर्षीय हेडमास्टर को हिंदू देवताओं में विश्वास न करने और बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ दिलाने के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
22 जनवरी को हुए थी घटना: पुलिस एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना 22 जनवरी की है. जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी, तभी आरोपी हेड मास्टर ने मोहतराई गांव में बच्चों और लोगों के एक ग्रुप को इकट्ठा किया. इसके बाद उन्हें हिंदू देवताओं की पूजा नहीं करने और बौद्ध धर्म का पालन करने की शपथ दिलाई थी. इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर रतनलाल सरोवर को निलंबित कर दिया. आरोपी टीचर भरारी गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात था.
'हेड मास्टर ने दिलाई थी शपथ' पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड मास्टर के खिलाफ एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी रूपेश शुक्ला की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भगवान शिव, राम और कृष्ण सहित हिंदू देवताओं की पूजा नहीं करने और बौद्ध धर्म का पालन करने की शपथ दिलाई थी. साथ ही शिकायत में बताया गया कि उनके कृत्य से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और 295ए (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







